सुविधा : बरौनी-हाजीपुर-पाटलिपुत्र के रास्ते कामाख्या और आनंद विहार के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कटिहार, बरौनी, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, डीडीयू के रास्ते कामाख्या और आनंद विहार के मध्य एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन (साप्ताहिक) के परिचालन का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी। जारी विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 02525 कामाख्या-आनंद विहार स्पेशल कामाख्या से 16 फरवरी 2024 से 29 मार्च 2024 तक चलेगी

यह ट्रेन सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को 22.45 बजे कामाख्या से खुलकर अगले दिन शनिवार को 11.05 बजे कटिहार, 12.05 बजे नवगछिया, 13.12 बजे खगड़िया, 13.50 बजे बेगुसराय, 14.35 बजे बरौनी, 16.15 बजे हाजीपुर, 17.10 बजे पाटलिपुत्र, 17.40 बजे दानापुर, 18.18 बजे आरा, 19.10 बजे बक्सर, 21.05 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकते हुए रविवार को 08.50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 02526 आनंद विहार-कामाख्या स्पेशल आनंद विहार से 18 फरवरी 2024 से 31 मार्च 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को 17.20 बजे खुलकर सोमवार को 04.42 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 05.53 बजे बक्सर, 06.50 बजे आरा, 07.20 बजे दानापुर, 07.40 बजे पाटलिपुत्र, 08.40 बजे हाजीपुर, 10.20 बजे बरौनी, 10.58 बजे बेगुसराय, 11.35 बजे खगड़िया, 12.35 बजे नवगछिया, 14.50 बजे कटिहार रुकते हुए मंगलवार को 03.40 बजे कामाख्या पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 कोच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 कोच, वातानुकूलित तृतीय इकॉनोमी श्रेणी के 05 कोच, शयनयान श्रेणी के 04 कोच तथा साधारण श्रेणी के 02 कोच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *