जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, कन्या भ्रूण ह’त्या और गिरते लिंगानुपात को रोकने को लेकर जागरूकता कार्यशाला भी आयोजित

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर द्वारा श्री मनोज कुमार जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर एवं स्वाति सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के मार्गदर्शन में डीएभी पब्लिक स्कूल, हरपुर एलोथ समस्तीपुर में जागरण8 कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (PCPNDT) अधिनियम, 1994 भारत में कन्या भ्रूण हत्या और गिरते लिंगानुपात को रोकने को लेकर जागरूकता कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी बिहार जोन जी नीरज कुमार सिंह ने किया। संचालन आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने किया।

पीएलभी प्रोफेसर डॉ अभिलाषा सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा महिलाओं को जागरूक होनें की जरूरत है।डालसा के पैनल अधिवक्ता रंजू चौधरी ने कानूनी सहायता के बारे में पीसी और पीएनडीटी एक्ट के बारे में विस्तृत रूप से बताया। मौके पर को डीएलएस के विद्यानंदन चौधरी ने नेशनल हेल्प लाईन 15100 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

आशा सेवा संस्थान के संरक्षक केशव किशोर प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। मौके पर रंजित रंजन, वंदना कुमारी, वाणी राय, राखी रानी, विनीता, स्मिता कुमारी, डॉ ललिता वर्मा, स्नेहा कुमारी, प्रीति रानी आदि मौजूद थे। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक राघवेन्द्र झा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *