
यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। प्रेम प्रसंग में एक गांव की लड़का व लड़की ने घर छोड़ भाग निकले। इससे नाराज लड़की के परिजन काफी आक्रोशित हो गए। जिसके कारण लड़की वाले ने लड़का के घर पर चढ़कर मारपीट की। साथ ही उसके घरों में आग लगा दी। जिसके कारण लड़का पक्ष का काफी संपत्ति का नुकसान हो गया। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा दक्षिणी पंचायत के एक गांव की है। उक्त घटना शुक्रवार रात की बतायी गयी है।


मिली जानकारी बीती रात एक लड़का और एक लड़की के प्रेम प्रसंग को लेकर लड़की पक्ष के दर्जनों लोगों ने लड़का के घर मे तोड़ फोड़ कर, मारपीट कर घर में आग लगा दिया है।जिसमे घर मे रखे लाखो रुपये की सम्पति जल कर राख हो गई है। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच की। हालांकि किसी भी पक्ष के लोगो पर फिलहाल कोई कार्रवाई नही हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत के मंटू दास के पुत्र से गांव के ही एक लड़की प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों घर छोड़ कर फरार हो गया। घर से भाग जाने को लेकर लड़की पक्ष के लोग आक्रोशित होकर लगभग 10 बजे रात्रि में लड़के के घर मे आग लगा दिया। समाचार प्रेषण तक स्थानीय थाने में किसी भी पक्ष के लोग लिखित आवेदन नही दिया है।







