
यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। स्वास्थ्य विभाग कालाजार मुक्त समस्तीपुर बनाने के संकल्प के तहत मरीजों की खोज में आशा कार्यकर्ताओं की मदद लेगी। इसके तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में चयनित एक हजार आशा कार्यकर्ताओं को कालाजार के लक्षण, बचाव, उपचार, बीमारी आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सदर अस्पताल के मलेरिया कार्यालय में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस दौरान डीभीबीडीसी संतोष कुमार एवं भीबीडीएस पंकज कुमार एवं अमरिंदर कुमार गुप्ता के द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को कालाजार के बारे में जानकारी दी गई।


उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र भवन के दौरान कालाजार मरीजों की पहचान करना है। ताकि चिन्हित मरीजों का समुचित इलाज हो सके। इस दौरान पहले दिन शुक्रवार को ताजपुर, उजियारपुर एवं समस्तीपुर प्रखंड से आई आशा कार्यकर्ताओं को कालाजार के बचाव, लक्षण, उपचार व बीमारी की जानकारी दी गयी। साथ ही अपील की गई कि अगर किसी मरीज में लक्षण दिखते हैं तो तत्काल ऐसे मरीज की जांच संबंधित अस्पताल या सदर अस्पताल में कराना सुनिश्चित करें।


उन्होंने बताया कि बालू मक्खी के काटने से यह हमारी बीमारी होता है। जो पूर्णता नमी वाले स्थान में पाए जाते हैं। इसलिए समय-समय पर एसपी छिड़काव दल के द्वारा छिड़काव कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि कालाजार कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। इसका पूर्णता इलाज होता है। सरकार के द्वारा कालाजार मरीजों को इलाजों पर इलाज के बाद सहयोग राशि भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल के अलावे दलसिंहसराय एवं रोसरा में कालाजार मरीजों के इलाज की व्यवस्था है।







