
यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित ललित कला भवन में 68 वां रेल सेवा समारोह मनाया गया। इस दौरान रेलवे के 108 कर्मियों को सम्मानित किया गया। साथ ही रेल कर्मियों के बच्चों के बीच आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में भी अव्वल आने वाले बच्चों को डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस कड़ी में रेलवे कर्मियों के बच्चों के बीच आयोजित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।


इस दौरान चित्रकला में शुभांगी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार अंजलि, मयंक राज, अंशुमन कुमार, अंकित सिंह एवं सलोनी को भी डीआरएम अवार्ड से सम्मानित किया गया। जबकि निबंध प्रतियोगिता में आदित्य राज, बैद्यनाथ रावत, शिवम कुमार, पुष्पम कुमार, सोहन कुमार एवं बृजमोहन कुमार को डीआरएम अवार्ड दिया गया। डीआरएम ने इन बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए अपना प्रयास जारी रखने को कहा। ताकि वो और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।



उक्त समारोह में डीआरएम के द्वारा स्काउटिंग में उत्कृष्ट कार्य के लिए डीआरएम अवार्ड से ईस्ट सेंट्रल रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला संघ समस्तीपुर के मुख्यालय आयुक्त मो गजनफर ईमाम, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) रविन्द्र कुमार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) वीना पाणी दास को सम्मानित किया गया है। समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन मो गजनफर इमाम ने किया। मौके पर एडीआरएम टू आलोक कुमार झा, सीनियर डीपीओ राजीव रंजन सहित अधिकारी उपस्थित थे।







