
यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। उत्तर प्रदेश से अपहृत युवती को समस्तीपुर आरपीएफ की टीम ने इंटरसिटी एक्सप्रेस से बरामद किया। युवती के पास से लगभग 35 लाख के जेवर सहित 27 हजार रुपए नकद भी बरामद किया गया है। युवती के बरामद होने की सूचना पर पहुंची यूपी पुलिस को युवती एवं जेवर व नकदी सुपुर्द कर दिया गया। हालांकि आरोपी फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना में एक युवती के अपहरण किए जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। जिसके बाद यूपी पुलिस युवती की तलाश शुरु की। इसी दौरान युवती का लोकेशन समस्तीपुर स्टेशन मिलने पर यूपी पुलिस ने तत्काल समस्तीपुर आरपीएफ को इसकी सूचना दी। साथ ही अपहृत युवती की तस्वी को शेयर किया।

जिसके बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, आरक्षी संगीत कुमार राजू, महिला आरक्षी निधि आदि के द्वारा स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी कड़ी में स्टेशन पर खड़ी दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान अपहृत युवती को उक्त ट्रेन से सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही उसके लेडिज पर्श से 27 हजार नकदी सहित सोने का लगभग 35 लाख रुपए मूल्य के जेवर भी बरामद किया गया।

इसके बाद इसकी सूचना यूपी के रौनापुर थाना को दी गयी। सूचना पर पहुंची रौनापुर थाना केजांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मधुसूदन मिश्रा एवं उसके साथ पहुंचे परिजनों को युवती सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद यूपी पुलिस ने बरामद युवती व लाखों के जेवर के साथ आजमगढ़ की ओर रवाना हो गयी।







