यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन बुधवार को स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. दयानंद मेहता एवं नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. महेश कुमार चौधरी ने किया। डॉ. दयानंद मेहता ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए सवच्छता का होना आवश्यक है। स्वच्छता में ईश्वर का निवास होता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और स्वस्थ मस्तिष्क में स्वस्थ विचार आते हैं।



स्वस्थ विचारों से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। अत: को अपनाएँ और राष्ट्र के विकास में योगदान दीजिए। संगोष्ठी के पश्चात स्वयंसेवकों ने जितवार निजामत में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई किया एवं जागरूकता रैली निकाला। स्वयंसेवकों रैली के दौरान सब रोगों की एक दवाई, घर में रखो साफ-सफाई। स्वच्छता अपनाएँगे, बिमारियों को दूर भगाएँगे। स्वच्छता का कर्म अपनाओ, इसे अपना धर्म बनाओ आदि नारे लगाए गए। रैली का नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी ने किया।

वहीं दूसरे सत्र में पर्यावरण संरक्षण पर परिचर्चा आयोजित की गई। जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपना-अपना विचार रखा। विचार रखने वाले में अमरजीत कुमार, सुमित कुमार, नवनीत कुमार, नीरज कुमार, सफक महजबी, पूजा कुमारी, नीरज, रौशन, धीरज, आशुतोष, श्रीओम कुमार आदि शामिल थे।







