यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। प्रशांत किशोर का जन सुराज का समस्तीपुर अनुमंडल कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। मौके पर कई वक्ताओं ने बिहार के गांधी प्रशांत किशोर की सराहना की। साथ ही उनके अहम योगदान के लिए प्रसन्नता व्यक्त किया एवं उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। वक्ताओं ने कहा कि विगत 15 महीनों से प्रशांत किशोर जी बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं एवं पूरे बिहार में जगह – जगह जाकर लोगों को समझा और बता रहे हैं कि बिहार कैसे सुधरेगा।



जन सुराज से जुड़े वक्ताओं ने कहा कि हमारे प्रेरणा श्रोत, मार्गदर्शक, पथप्रदर्शक श्री प्रशांत किशोर जी पूरे बिहार बदलने के लिए कृत संकल्पित हैं एवं अपनी पूरी ऊर्जा, शक्ति, धन से लोगों को जागृत कर रहे हैं। मौके पर सभापति भूपेंद्र यादव, रंजीत सहनी, श्याम गिरी, संध्या भारती, प्रियंका कुमारी एवं अन्य वक्ताओं के साथ – साथ जनसुराज जिला प्रवक्ता आशुतोष आजाद ने दीप प्रज्वलित कर अनुमंडल कार्यालय का उद्घाटन किया। धन्यवाद ज्ञापन समस्तीपुर अनुमंडल अध्यक्ष श्याम गिरी ने किया।








