यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा की बॉबी कुमारी का चयन राज्य अंडर-23 क्रिकेट टीम में किया गया है। अपनी मेहनत और कौशल प्रदर्शन के बल पर देश-प्रदेश में जिले के कई प्रतिभावान बच्चों का चयन किया गया है। साथ ही अपने परिवार और जिला का नाम रौशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में रोसड़ा प्रखंड के कलवारा निवासी केशव कुमार और मालती देवी की 17वर्षीया पुत्री बॉबी कुमारी का भी नाम जुड़ गया है। उसका चयन राज्य अंडर-23 क्रिकेट टीम में हुआ है। 10 दिसंबर से मुंबई में होने वाले 20-20 प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी। इस प्रतियोगिता में चंडीगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़, गुजरात व उत्तर प्रदेश के विरुद्ध बिहार का मुकाबला होगा। बॉबी बाएं हाथ की मध्यक्रम बल्लेबाज हैं। बॉबी समेत उसके पूरे परिवार को इस सफलता के लिए जिले के लोगो ने ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी है।











