
यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। (रंजीत कुमार)। जिले के संयुक्त कृषि भवन, मथुरापुर बाजार समिति के प्रांगण में दो दिवसीय उपादान सह यांत्रिकरण मेले का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान डीएम ने इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी दिनकर प्रसाद सिंह ने कृषि यंत्रों पर अनुदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अनुदान के लिए किसान को पहले आनलाईन आवेदन करना होगा।


कृषि विज्ञान केंद्र, लादा के वरीय वैज्ञानिक द्वारा किसानों को आधुनिक यंत्रों के संबंध में जानकारी दी गई। वर्ष 2023-24 में कृषि यांत्रिकरन योजना के तहत लॉटरी के माध्यम से 748 किसानों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र खरीदने हेतु स्वीकृति पत्र भी निर्गत किया गया। जिसमें 42 किसानों के द्वारा 18 लाख 17 हजार का कृषि यंत्र खरीद किया गया। जिला के विभिन्न अनुमंडल से कृषि विभाग के द्वारा निर्मित 16 उपादान विक्रेताओं ने अपना स्टॉल लगाया।

साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा योजना से संबंधित किसानों को जानकारी के लिए स्टॉल लगाया गया था। प्रखंड तकनीकी सहायक मारुति नंदन शुक्ला ने जलवायु के अनुरूप खेती के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वहीं सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को बताया। जिले के विभिन्न पंचायतों से आए किसानों ने मेले में लगे विभिन्न कृषि यंत्रों के स्टाल पर पहुंच कर बारीकियों से देखा।

मेले में ट्रेक्टर, रोटावेटर, पंपसेट, पावर स्प्रे, कल्टीवेटर आदि स्टाल पर किसानों की भीड़ अधिक थी। वहीं मेले में कृषि विभाग के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, प्रखंड तकनीकी सहायक, उद्यान पदाधिकारी के अलावा जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण, सहायक निदेशक उद्यान, सहायक निदेशक रसायन, वरीय वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र लादा, परियोजना निदेशक आत्मा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।






