समस्तीपुर में चोरों का आतंक, शादी समारोह में गए युवक की बाइक हुई चोरी

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। शहर में शादी समारोह शुरु होते की वाहनों की चोरी भी शुरु हो गयी। ताजा मामला खाटूश्याम मंदिर के पास की है, जहां शादी समारोह में गए युवक की बाइक चोरी कर ली गयी। इस मामले में शहर के बहादुरपुर वार्ड संख्या 21 निवासी दीपक कुमार ने बाइक चोरी हो जाने को  लेकर नगर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित शिकायत की है। बताया जाता है कि गुरुवार की रात खाटूश्याम मंदिर गली में बाइक लगाकर वह शादी समारोह में गया।

पीड़ित युवक शादी समारोह से जब वापस लौटा तो बाइक गायब थी। बतादें कि कुछ दिन पूर्व भी मगरदही घाट से व्यवसायी रामानंद झा की स्कार्पियों की चोरी कर ली गयी थी। लेकिन एक सप्ताह के बाद भी गायब स्कॉर्पियो का कोई पता नहीं चल पाया है। हालांकि समस्तीपुर नगर पुलिस इस मामले में प्राथमिक की दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *