

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। विश्व एड्स दिवस पर सदर अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने रैली को रवाना किया। इस दौरान रैली में शामिल एएनएम स्कूल की छात्राओं ने एड्स भगाओ जीवन बचाओ सहित अन्य नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जागरूकता रैली पुनः एसएनसीयू मीटिंग हॉल में पहुंचकर संपन्न हो गया। इस दौरान मीटिंग हॉल में एड्स जागरूकता कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।


कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए सिविल सर्जन एसके चौधरी ने कहा कि जागरूकता ही एकमात्र एड्स से बचाव का उपाय है। अगर लोग जागरुक हो जाए तो एड्स से बचाव संभव है। इस जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य लोगो को जागरूक करना है। उन्होंने कहा की असुरक्षित यौन संबंध बनाने सहित अन्य कारणों से एड्स होने की संभावना अधिक होती है। मौके पर उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार, डॉ विशाल कुमार, डीपीसी डॉ आदित्य नाथ झा, डीएएम पंकज कुमार,

डीएमईओ आलोक कुमार, प्रभारी जिला पर्यवेक्षक सतविंदर कौर, तन्वी कुमारी, आशुतोष कुमार सिंह, रणजीत कुमार, अपर्णा कुमारी, निक्की कुमारी, कुंदन कुमार, इंदु कुमारी, दिनकर कुमार, गोविंद कुमार, नवनीता कुमारी, संजीत कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।






