यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने शुक्रवार की रात छठ में भीड़ नियंत्रण एवं स्टेशनों पर की गयी यात्री सुविधा का जायजा लेने निकल पड़े। अचानक स्टेशन पर डीआरएम के पहुंचने की सूचना मिलते ही रेल अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। शुक्रवार की रात डीआरएम ने लगभग एक घंटे तक समस्तीपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण को लेकर एसएस को निर्देश दिया गया। साथ ही किसी भी हाल में प्लेटफार्म नहीं बदले का सख्त आदेश दिया।



इसके अलावे एक नंबर गेट के पास यात्रियों के विश्राम के लिए पंडाल निर्माण कराने, अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था करने, साफ सफाई व पानी की व्यवस्था करने का आदेश दिया। इस दौरान स्टेशन पर संचालित पे एंड यूज पर विशेष निगरानी का आदेश भी अधिकारियों को दिया गया। साथ ही पंडाल में जनता खाना का स्टॉल लगाने का भी आदेश दिया गया। इस कड़ी में डीआरएम ने समस्तीपुर के बाद दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा व बनमनखी स्टेशनों पर भी निरीक्षण करते हुए उक्त निर्देश दिया। मौके पर कमांडेंट जेएसए जानी, एसीएम राजेश कुमार, सीएचआई आरके झा, इंस्पेक्टर वीपी वर्मा, पीके चौधरी आदि थे।








