छठ पूजा को लेकर जिला व रेल प्रशासन ने किया स्टेशन का निरीक्षण, श्वान दस्ता दल के साथ स्टेशन व प्लेटफार्म की हुई जांच पड़ताल

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। छठ पूजा में भीड़ नियंत्रण एवं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की टीम ने समस्तीपुर स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शुक्रवार को हाजीपुर मुख्यालय से पहुंची टीम ने स्टेशन का जायजा लिया। फिर जिला प्रशासन एवं रेल प्रशासन की टीम के द्वारा भी स्टेशन का सघन निरीक्षण किया गया। इस कड़ी में श्वान दस्ता टीम के साथ स्टेशन, प्लेटफार्म, ट्रेन, रेलवे यार्ड, स्टेशन परिसर आदि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान यात्री सुविधाओं को लेकर की गई तैयारी का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम दिलीप कुमार, सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय, आरपीएफ कमांडेंट एसजेए जानी, सहायक कमांडेंट टीएस गोपा कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। इस दौरान मुख्य रुप से स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं विस्फोटक पदार्थों की जांच पड़ताल की गयी। निरीक्षण के दौरान स्टेशन के बाहरी गेट के पास मुख्य सड़क पर जाम रहने की स्थिति को देखते हुए एसडीओ व डीएसपी ने दूकानदारों को चेतावनी देते हुए सड़क को अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी।

ताकि सड़क जाम नहीं हो सके। निरीक्षण के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार का विस्फोटक व ज्वलनशील पदार्थ, पटाखा, नशा के सामान आदि के साथ यात्रा नहीं करने की अपील की गयी। इस दौरान पकड़े जाने पर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी। सुरक्षित यात्रा करने के लिए इन सबसे बचने एवं अंजान यात्रियों से दोस्ती नहीं करने की भी सलाह दी गयी। बता दे की 2 दिन पूर्व समस्तीपुर स्टेशन के पास भागलपुर जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में ब्लास्ट की घटना हुई थी। जिसमें बारूद ले जाने का आरोप में पिता पुत्र को गिरफ्तार किया गया था।


विद्युत हो कि छठ में बिहार लौट वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण ट्रेनों से लेकर स्टेशनों तक भीड़ हो गई है। भीड़ नियंत्रण एवं यात्रियों को सुरक्षा को लेकर रेलवे के द्वारा तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं। ताकि विभिन्न राज्यों से बिहार लौट वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी ना हो, इसको लेकर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल के अलावे विभिन्न रेल मंडलों के डीआरएम एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा लगातार स्टेशनों एवं ट्रेनों की निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *