रफ्तार का कहर : सरायरंजन में एनएच 322 में वाहन की ठोकर से महिला की मौत, आक्रोशित महिलाओं ने विरोध में किया सड़क जाम

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के तिसवारा बम्मा के निकट सोमवार की सुबह एनएच 322 सड़क पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। घटना के विरोध में आक्रोशित महिलाओं ने एनएच 322 को जाम कर दिया। जिसके कारण एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी।मृतक महिला की पहचान हलई ओपी क्षेत्र के सारंगपुर पंचायत के वार्ड एक निवासी मटरू सदा के पत्नी इंद्रा देवी (50) के रूप में की गई है।

आक्रोशित लोगों का कहना था की मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा, ठोकर मारने बाले वाहन को पकड़ने और चालक पर एफआईआर दर्ज करने आदि की मांग कर रहे थे।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया की उक्त महिला उक्त सुबह में किसी के यहां काम करने जा रही थी। इसी दौरान किसी वाहन चालक ने ठोकर मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद महिला की मौत की सूचना पाते हीं परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो रोरोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *