समस्तीपुर निवासी असम राइफ्लस जवान की हत्या, बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में एनएच किनारे मिली लाश, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले सीमावर्ती बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में असम राइफ्लस के जवान की हत्या कर दी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की। साथ ही मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर थाना के सहिट वृंदावन गांव निवासी अरुण कुमार सिंह के पुत्र करूणेश कुमार उर्फ चुनचुन सिंह (32) के रुप में की गयी। इसके बाद बछवाड़ा पुलिस ने इसकी सूचना विद्यापतिनगर पुलिस को दी। पुलिस के द्वारा प्रथम दृष्टया जवान की गला दबाकर हत्या करने की संभावना जतायी जा रही है।

जवान के गला पर जख्म का भी निशान है। इधर, इस मामले में पुलिस ने विद्यापतिनगर से एक शराब धंधेबाज को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर, असम राइफ्लस जवान करुणेश की हत्या की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने विद्यापतिनगर – दलसिंहसराय मुख्य पथ को सहिट वृंदावन तीन मुहानी के समीप जाम कर दिया। इसके कारण उक्त पथ पर लगभग 12 घंटे से अधिक समय तक परिचालन बाधित रहा।

जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे सैकड़ों लोग कई घंटे इंतजार के बाद वैकल्पिक मार्ग से अपने गंतव्य की ओर निकले लगे। इधर, करुणेश की हत्या की सूचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। साथ ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात बछवाड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर गोधना गांव के पास जवान की लाश पड़ी थी। वहीं पर जवान की कार भी खड़ी थी।

घटना की सूचना पर पहुंची बछवाड़ा पुलिस ने मामले की जांच की और शव को जब्त किया। फिर शव की पहचान होने के बाद विद्यापतिनगर पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। बताया जाता है कि करूणेश कुमार उर्फ चुनचुन सिंह असम राइफल्स का जवान था। जो पिछले दिनों छुट्टी में अपने गांव आया था। परिजनों के अनुसार करुणेश शुक्रवार की संध्या अपनी कार से घर से निकला था। लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। इसी बीच देर रात उसकी हत्या की सूचना पुलिस के द्वारा दी गयी।

विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि मृतक के गले में जख्म के निशान हैं। मृतक का हाथ व पैर भी टूटे हैं। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र की हैं। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। उधर हत्या व अवैध शराब की बिक्री को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को विद्यापतिनगर – दलसिंहसराय मुख्य पथ को सहिट वृंदावन तीन मुहानी के समीप जाम कर दिया। जिसके कारण 12 घंटे से अधिक समय तक यातयात सेवा बाधित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *