समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड पर टुकड़े टुकड़े में मिला युवक व युवती का शव, ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी करने की आशंका

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर दरभंगा रेल खंड पर रामभद्रपुर किशनपुर स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवक व युवती की लाश टुकड़े टुकड़े में मिली। रेलवे ट्रैक पर युवक व युवती की टुकड़े टुकड़े में लाश मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। टुकडे टुकड़े में लाश मिलने की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ रेलवे ट्रैक पर पहुच गयी। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी रेल पुलिस व वारिसनगर पुलिस को दी है। मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना के कपुरपट्टी वार्ड 14 निवासी पवन राय के 22 वर्षीय पुत्र मनसब कुमार एवं बूटन राय की 18 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में की गयी।

सूचना मिलते ही वारिसनगर व रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुच मामले की जांच में जुट गयी। वही दोनों के टुकडे टुकड़े में बंटे शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल घटना के पीछे युवक व युवती के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चाएं हो रही है। हालांकि परिवार के लोग इस संबंध में कुछ भी बोलने व बताने से इनकार कर रहे हैं। इधर, घटना का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिसिया जांच के बाद ही हो पाएगी। वारिसनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल घटना के बाद कपुरपट्टी गांव में शोक की लहर है। दोनों परिवार के सदस्यों का रोरोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड पर धनहर गांव के पास अप लाइन पर क्षतविक्षत हालत में युवक व युवती का शव लोगों ने देखा। इसके बाद लोगो की भीड़ जुट गई। जैसे ही शव की पहचान हुई परिजनों के बीच  हडक़ंप मच गया। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि लड़की की शादी छठ के बाद होने वाली थी। परिवार के लोगों ने बताया कि लड़का और लड़की आसपास के ही रहने वाले हैं। दोनों शुक्रवार की सुबह अचानक घर से लापता हो गये।

परिवार के लोग दोनों की खोजबीन कर ही रहे थे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसी बीच धनहर रेलवे गुमटी के पास  लड़का और लड़की का शव मिलने की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। फिर दोनों के शव की पहचान की गयी। बताया जाता है कि शव रेलवे ट्रैक पर ही था। लेकिन जब पुलिस पहुंची तो दोनो के शव रेलवे ट्रैक से हटाकर नीचे रख दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *