धीरेंद्र झा ने कहा – नवंबर को देशव्यापी महापड़ाव में करोड़ों किसान- मजदूर शामिल होकर मोदी सरकार के खिलाफ भरेंगे हुंकार, सेविका सहायिका के मांग को ठहराया सही

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के मालगोदाम चौक स्थित माले जिला कार्यालय में भाकपा माले पोलिट ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार सरकार द्वारा जाति गणना का रिपोर्ट समय पर जारी करने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे बिहार की जमीनी सामाजिक स्थिति की अभिव्यक्ति हुई है। सरकार को रिपोर्ट के आलोक में अग्रेतर कारबाई करनी चाहिए और सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक नीतियों के विकास का नया रोडमैप बनाना चाहिए। श्री झा ने कहा कि देश की जनता लूट, झूठ को बढ़ावा देने वाली, किसान, रोजगार पर हमला करने वाली भाजपा की सरकार के खिलाफ है। सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का फायदा भाजपा को नहीं मिलेगी।

लोकसभा चुनाव में बिहार में भाजपा एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। उन्होंने तत्कालीन भाजपा के नगर विकास मंत्री तार किशोर प्रसाद द्वारा नगर निकाय में बेतहाशा टैक्स लगाने की निंदा करते हुए इसके खिलाफ आंदोलन तेज करने की घोषणा की। उन्होंने आगे कहा कि रोजगार देने में बिहार सरकार का पहल काबिले तारीफ है। सरकार इसमें और तेजी लाएं। आशा को 1500 रुपये मानदेय बढ़ोतरी की तरह ही रसोईयां एवं आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका को भी जीने लायक वेतन देने की वकालत की।

उन्होंने 26-27-28 नवंबर को राज्यों की राजधानियों में किसान- मजदूर महापड़ाव में करोड़ों लोगों को शामिल होकर किसान- मजदूर विरोधी मोदी सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में माले केंद्रीय कमिटी सदस्य मंजू प्रकाश, राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, किसान महासभा के जिला सचिव ललन कुमार, खेग्रामस के जिला सचिव जीबछ पासवान समेत जिला स्थाई समिति के अमित कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, फूल बाबू सिंह, अजय कुमार, महावीर पोद्दार, जिला सचिव प्रो उमेश कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *