दरभंगा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एनके गामी का निधन, समस्तीपुर सदर अस्पताल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। दरभंगा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत वरीय चिकित्सक डॉक्टर एनके गमी का निधन मंगलवार को हो गया। इसकी सूचना मिलते हैं डॉक्टर महकमा में मातम का माहौल पसर गया। डॉक्टर एनके गामी कुछ महीने पूर्व समस्तीपुर सदर अस्पताल से डीएमसीएक भेजे गए थे। वह पिछले दो सालों तक सदर अस्पताल में कार्यरत थे। डॉ नीतीश कुमार गामी के आकस्मिक निधन पर बुधवार को समस्तीपुर के सदर अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता कर रहे उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार ने उनके व्यतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने सेवाकाल में उन्होंने सदर अस्पताल के डॉक्टर, कर्मी एवं मरीजों के साथ उनका व्यवहार काफी अच्छा रहा है।

डीएस ने कहा कि सेवाकाल के अंतिम पड़ाव पर उन्होंने समस्तीपुर से अपने गृह ज़िला में अपना स्थान्तरण दरभंगा करा लिए थे। जहाँ उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था, मंगलवार को उनका ब्रेन हेमरेज हो जाने से उनकी मृत्यु हो गयी। सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में डॉक्टरों ने दो मिनट का मौन धारण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार एक हफ्ता पूर्व डॉक्टर गामी ब्रेन हेमरेज के कारण बीमार हो गए जिनका इलाज चल रहा था लेकिन मंगलवार की शाम उनके निधन से दरभंगा एवं समस्तीपुर  चिकित्सा महकमा में मातम पसर गया। डॉ गामीएक कुशल चिकित्सक के साथ-साथ अच्छे समाज सेवी भी थे।

 

इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विशाल कुमार, डॉ सैयद मेराज़ इमाम, डॉ आरपी मंडल, डॉ अमितेश रंजन श्रीवास्तव, डॉ इशरत, डॉ रश्मि रानी, डॉ राजीव कुमार झा, डॉ राजेश कुमार, डॉ नागमणि राज, स्वास्थ्य प्रबंधक विश्वजीत रामानंद समेत दीपक कुमार, राजेश कुमार दर्ज़नो स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *