महागठबंधन सरकार नहीं चाहती दरभंगा में एम्स बने : प्रभाकर

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दरभंगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता  प्रभाकर कुमार मिश्र ने महागठबंधन सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा बिहार सरकार के मंत्री विकास की नहीं, बकवास की राजनीति कर रहे हैं। महागठबंधन के घटक दलों के नेता बकवास कर सरकार के निकम्मेपन को छुपाने का प्रयास कर रहे हैं। जनता सब देख रही है, समझ रही है। महागठबंधन सरकार ने दरभंगा में एम्स के निर्माण में रोड़ा अटका दिया है। श्री मिश्र ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सच यह है कि मोदी सरकार ने दरभंगा में 750 बेडों वाले एम्स के निर्माण की स्वीकृति 15 दिसंबर 2020 को ही दे दी थी।

इसके लिए 1264 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी प्रदान की गयी थी। लेकिन, बिहार ने एम्स के लिए आज तक उपयुक्त जमीन नहीं दी, जिसकी वजह से दरभंगा में एम्स का निर्माण नहीं हो पाया। एम्स की स्थापना में सीएम नीतीश कुमार की अड़ंगेबाजी से मिथिलावासियों में भारी क्षोभ है । यहां एम्स की स्थापना होने से न केवल नेपाल बल्कि उत्तर बिहार की एक बड़ी आबादी लाभान्वित होगी।

श्री मिश्र ने कहा कि महागठबंधन की सरकार एक बार फिर बिहार को बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और अशिक्षा के घोर अंधकार में डूबाना चाहती है। लेकिन, मोदी सरकार कभी ऐसा नहीं होने देगी।‌ पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार में भी डबल इंजन की सरकार बनेगी और बिहार तेज रफ्तार से प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *