आकांक्षी योजना के तहत खानपुर व हसनपुर ब्लॉक का किया गया चयन, खानपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा ब्लॉक के विकास को मिलेगी गति

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। खानपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार में आकांक्षी योजना के तत्वावधान में सोमवार को संकल्प सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन वारिसनगर विधायक अशोक कुमार मुन्ना, जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी, उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री श्रुति ने किया। जबकि संचालन शिक्षक लाल बाबू ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने कहा कि आकांक्षी योजना के तहत खानपुर प्रखंड का चयन होना हमारे लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि हम सभी जनप्रतिनिधि और सभी विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी मिलकर करेंगे काम तभी होगा खानपुर प्रखंड के हर क्षेत्र में चौमुखी विकास होगा। प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी ने कहा कि इस योजना के तहत देश में 500 प्रखंड का चयन किया गया है और विहार राज्य में 61 प्रखंड का चयन किया गया है। इसके तहत समस्तीपुर जिले में खानपुर व हसनपुर ब्लॉक का भी चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें समेकित विकास कर देश में खानपुर को प्रथम लाना है। इसके लिए उन्होंने सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और जिला पार्षद के साथ साथ सभी पदाधिकारियों व कर्मियों से सहयोग की अपील किया।

कार्यक्रम को मुखिया अरुण कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, अमरजीत कुमार सिंह, अशोक कुमार पासवान, चंद्रशेखर राय, जद यू प्रखंड अध्यक्ष राम नारायण सिंह, राम विलास सहनी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रखंडक्षेत्र के सभी विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी और कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जाति आधारित कार्य करने वालों में दिलीप कुमार राम, लाल बाबू, रुदल कुमार, उमेश दास, संजय कुमार, अभिनंदन कुमार, स्वच्छता में रामबाबू शर्मा, सुबोध कुमार, शिक्षा के क्षेत्र में परमानंद सहनी सहित चिकित्सा विभाग, ग्रामीण आवास विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, शिक्षा विभाग के दर्जनों कर्मियों को विधायक अशोक कुमार मुन्ना के हाथों सम्मानित किया गया।


मौके पर कृषि पदाधिकारी अखिलेश कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी शशि कांत श्रीवास्तव, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राणा नितेश कुमार सिंह सहित सभी विभाग के पदाधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *