नेटवर्किंग के नाम पर करोडों की ठगी कर फरार, पूसा समेत जिले के कई प्रखंड के लोगों को झांसा दे ठगा रुपये

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। हाउसिंग व फाइनेंस के नाम पर नेटवर्किंग संस्था बना करोड़ों रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। इस ठगी का तार पूसा प्रखंड के दिघरा गांव से जुड़ा हुआ है। इसका खुलासा शुक्रवार को उस समय हुआ जब ठगी के शिकार हुए लोगों का हुजुम दिघरा गांव में पहुंचा। ठगी के शिकार हुए लोगों में पूसा प्रखंड के अलावा जिले के कई प्रखंडो के लोग शामिल हैं। ठगी के शिकार हुए लोग संस्था से जुड़े एक सदस्य के घर राशि की वसूली के लिए पहुंचे थे।

पीड़ित लोगों ने बताया कि वे गुरुवार को भी आये थे। लेकिन ठगने वाला नहीं मिला। युवक परिवार सहित गायब है। शुक्रवार को उनके पहुंचने पर दो युवक उनका वीडियो बनाने लगे जिससे आक्रोशित लोग दोनों को उठाकर अपने साथ ले गये। लेकिन बाद में पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया। इस मामले में पूसा में चर्चा का बाजार गर्म है, लेकिन किसी ने अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *