सीबीएसई की दसवीं व 12वीं के वर्ष 2024 की परीक्षा में अब सभी केंद्रों पर अलग-अलग होगा प्रश्न पत्र सेट, प्रश्नपत्र लीक होने पर नही रद्द होगा सभी केंद्रों की परीक्षा

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन डेस्क। बिहार में प्रश्नपत्र लीक होने एवं लीक होने के अफवाहों से बचने को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नई व्यवस्था की है। इसके तहत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं-12वीं के वर्ष 2024 की परीक्षा में कई सेट में प्रश्न पत्र रहेंगे। बोर्ड ने सभी केंद्रों पर प्रश्न पत्र के अलग-अलग सेट भेजने का निर्णय लिया है। जितने सेट में प्रश्न पत्र रहेंगे, उसे संबंधित शहर में केंद्रों की संख्या के अनुसार वितरित किए जाएंगे। बोर्ड के अनुसार प्रश्न पत्र के कई सेट रहने से इसके लीक या वायरल होने की अफवाहों पर रोक लगेगी। अगर किसी केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होता भी है तो केवल उसी केंद्र की परीक्षा को रद्द किया जाएगा।

बता दें कि अभी तक सीबीएसई की परीक्षा में तीन सेट के प्रश्न पत्र रहते थे। तीनों सेट के प्रश्न पत्र हर परीक्षा केंद्र पर भेजे जाते रहे हैं। लेकिन, यह व्यवस्था बदलेगी। अब एक केंद्र पर जो तीन सेट के प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे वो दूसरे केंद्र के तीन सेट से अलग रहेंगे। सीबीएसई के अनुसार प्रश्न पत्र में प्रश्न तो एक जैसा रहेगा, लेकिन उनकी संख्या में बदलाव रहेगा।प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया निर्णय बोर्ड प्रशासन के अनुसार कई बार प्रश्न पत्र को वायरल कर दिया जाता है।

अगर जांच में वायरल की घटना सही निकली तो ऐसे में जहां से वायरल होगा, बस वहीं की परीक्षा रद्द की जाएगी। जबकि अभी तक संबंधित विषय की पूरी परीक्षा को रद्द होती थी।फरवरी से अप्रैल तक होगी परीक्षा सीबीएसई ने फरवरी से अप्रैल तक 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से सभी स्कूलों को दी जा चुकी है। वहीं प्रायोगिक परीक्षा 15 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक ली जायेगी। स्कूलों को दिसंबर तक पहला प्री बोर्ड ले लेना है।

वहीं दूसरा प्री बोर्ड जनवरी के पहले सप्ताह में है। पटना क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार दसवीं और 12वीं मिलाकर डेढ़ लाख के लगभग परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संजय भारद्वाज ने बताया कि प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह के लिए यह व्यवस्था की जाएगी। अगर किसी केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होगा तो केवल उसी केंद्र की परीक्षा रद्द की जाएगी। इस कारण इस बार कई सेट में प्रश्न पत्र रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *