समस्तीपुर में बदमाशों ने अब चली अपराध की नई चाल, पहले फेंके थूंक, फिर सॉरी कर उड़ा लिया साढ़े तीन लाख रुपये

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर म बदमाशों ने अपराध के नए-नए तरीके का इजाद कर रहा है। जिसके कारण पीड़ित व्यक्ति के साथ साथ पुलिस भी परेशान नजर आ रही है। अपराधियों के द्वारा जिले में झपट्टा मारकर एवं चकमा देकर डिक्की से रुपया निकालने की घटना तो होती ही रहती है, अब रुपए छिनतई के लिए उचक्कों ने नए तरीके अपनाकर पुलिस के समक्ष नयी चुनौती खड़ी कर दी है। इसके तहत जहां उचक्का पहले संबंधित व्यक्ति के शरीर पर जानबूझकर थूक फेंक देता है। जैसे ही पीड़ित आदमी इसके लिए रुकते हैं, तो बदमाश युवक सॉरी बोलकर उसे साफ करने की बात कहता है। इसी बीच दूसरा उसका रुपया लेकर निकल जाता है। इस अजीबो गरीब घटना से पुलिस भी अचंभित है।

 ताजा मामला समस्तीपुर शहर के नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड की है। इस घटना के बाद पुलिस बदमाशों की पहचान की लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड में उचक्कों ने चकमा देकर साढ़े तीन लाख रुपए लेकर फरार हो गया। पीड़ित व्यक्ति की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत निवासी चंद्रमणि राय के रूप में हुई है। घटना के बाद पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन दिया है। घटना को सुनकर पुलिस भी अचंभित है। घटना बुधवार शाम की बताया गया है।

बताया जाता है कि पीड़ित युवक पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से साढ़े तीन लाख रुपए लेकर साइकल से घर लौट रहा था। जैसे ही गोला रोड के पास पहुचा तो बाइक सवार बदमाशों ने उसके ऊपर थूंक फेंक दिया। फिर सॉरी बोल उसे कपड़ा धुलवाने के लिए बगल में ले गया। जैसे ही पीड़ित व्यक्ति पानी लेकर साफ करने लगा। इसी बीच मौका देखकर बदमाश ने झोला से रुपए लेकर बाइक से फरार हो गया। वहीं इसको लेकर नगर थाना के थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने बताया कि जांच की जा रही। आवेदन भी दिया गया है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दो संदिग्ध युवक की गतिविधि सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक जहां बाइक पर सवार है वही दूसरा युवक रुपया लेकर आता है और फिर वो भी बाइक पर सवार होकर फरार हो जाता है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्ध युवक की जांच में नगर पुलिस जुट गई है। अब देखना यह है की बदमाशों के अपराध के नए तौर तरीके को रोकने व खुलासा करने में पुलिस कितना सफल हो पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *