हाजीपुर। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के महाप्रबंधक (जीएम) का कार्यभार अपर महाप्रबंधक तरूण प्रकाश देखेंगे। विदित हो कि 30 सितंबर 2023 को अनुपम शर्मा, महाप्रबंधक/पूर्व मध्य रेल के पद से सेवानिवृत्त हो गये तथा उन्हें पूर्व मध्य रेल द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। उक्त जानकारी सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार विज्ञप्ति जारी कर दी। तरूण प्रकाश ‘‘भारतीय रेल सिगनल इंजीनियरिंग सेवा (IRSSE) सेवा के 1988 बैच के एक ख्याति प्राप्त अधिकारी हैं। आपने आईआईटी, रूड़की से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन में बीटेक तथा आईआईटी, दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में एमटेक की शिक्षा प्राप्त की है।



साथ हो बिकोन्नी मेलॉन एवं आईएसएम, हैदराबाद से प्रबंधन के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। आप विभिन्न अध्ययन के क्रम में मलेशिया एवं सिंगापुर भी जा चुके हैं। तरूण प्रकाश, पूर्व मध्य रेल में प्रधान मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, उत्तर रेलवे में प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी एवं मुख्य संचार इंजीनियर तथा मुरादाबाद मंडल में मंडल रेल प्रबंधक के पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।








