समस्तीपुर। केन्द्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण देश की महिलाओं के प्रति सम्मान है। यह देश की आधी आबादी को सशक्त करने की एक कुंजी है। इस में विपक्ष की भूमिका पूर्व से ही लटकाने वाली रही है। वे पूसा कृषि विवि का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण, कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसे महत्वपूर्ण मामलो की तरह इसे भी वर्षो से लटका कर रखा गया था। इस समस्या को पीएम मोदी ने दूर किया। अब महिला आरक्षण की व्यवस्था कर महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढा़या है।




उन्होंने राजद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह समाज में भेदभाव फैलाकर राजनीतिक रोटी सेंकने में जुटी हुई है। ठाकुर विवाद इसका ताजा उदाहरण है। उसे माफी मांग कर खत्म करने के बजाय बढ़ाने में जुटी है। मौके पर विवि के कुलपति डॉ. पीएस पांडेय, कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह, महामंत्री कौशल पांडेय, उपाध्यक्ष प्रभात कुमार, मंडल अध्यक्ष रंजीत शर्मा, रंजन ठाकुर, मधुमाला, राकेश कुमार मंत्री, पप्पू पंडित, आशीष कुमार रिक्की, विमल कुमार गोलू, प्रमोद शर्मा थे।







