समस्तीपुर। स्वच्छता दिवस के अवसर पर समस्तीपुर रेल मंडल में जागरूकता को लेकर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डीआरएम विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में अटेरन चौक समस्तीपुर से डीजल शेड समस्तीपुर तक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान डीआरएम ने स्वयं झाड़ू पकड़ सड़क की सफाई कर लोगो व कर्मियों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान रेलवे के शाखा अधिकारियों व कर्मियों ने भी सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश लोगो तक पहुचाने का प्रयास किया गया।साथ ही डीआरएम के नेतृत्व में शाखा अधिकारियों, आरपीएफ, अस्पताल कर्मी सहित अन्य रेल कर्मियों के द्वारा जुलूस निकाल कर जागरूकता अभियान चलाया गया।



इस कड़ी में रेलवे गेट संख्या 50, सामुदायिक भवन समस्तीपुर, रोड नंबर 15 तक भी सफ़ाई अभियान चलाया गया। इसी क्रम मे डीआरएम रेलवे नाला की सफाई जेसीबी से तत्काल कराने, अनाधिकृत निर्माण को तोड़कर नाला की चौड़ाई बढ़ाने, माधुरी चौक पर नाले को अतिक्रमण कर दुकान बनाने वालो पर कारवाई करने, जुर्माना लगाने, सामुदायिक भवन समस्तीपुर को सुंदर बनाने आदि निर्देश संबंधित विभाग को दिया गया। इस अवसर पर सभी शाखा अधिकारी, आरपीएफ, सफ़ाई, हॉस्पिटल कर्मी, स्काउट गाइड और डीआरएम केकार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।








