कर्मियों के समायोजन को लेकर महासंघ ने सीएस को दिया गया अल्टीमेटम, नौ से होगा सत्याग्रह आंदोलन

समस्तीपुर। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी, समस्तीपुर जिला शाखा की बैठक महासंघ स्थल पर शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवलेश कुमारी ने की। बैठक का संचालन करते हुए जिलामंत्री राजीव रंजन ने कहा कि डीएम के आदेश के बावजूद सीएस के द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले में आयी त्रुटी के बाद बीमार कर्मियों का समायोजन नहीं किया गया। जिसके कारण चार महीने से वेतन बंद है। उन्होंने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि अगर पांच अक्टूबर तक स्वास्थ्य कर्मियों के तबादला के कारण समायोजन एवं गंभीर रुप से बीमार कर्मी या उनके परिजन के बीमार होने के कारण तबादला स्थगित नहीं होता है तो नौ अक्टूबर से सीएस के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना सत्याग्रह आंदोलन आयोजित किया जाएगा।
जिला मंत्री ने कहा कि अब सीएस की टालमटोल आश्वासन के जवाब में यही एक रास्ता बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि त्रुटि के बाद समायोजन नहीं होने के कारण चार महीने से लिपिक संवर्ग के कर्मियों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जिसके कारण आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। अगले महीने से पर्व आने वाला है। मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष राम नरेश दास, अभिषेक कुमार, रीता कुमारी, रंजना कुमारी, विमलेश कुमार चौधरी, शैलेंद्र कुमार, उत्कर्ष कुमार, सुधा कुमारी, संगीता कुमारी सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *