खुशखबरी : समस्तीपुर सदर अस्पताल में अब शीघ्र खुलेगा अल्ट्रासाउंड जांच, सीएस ने जारी किया पत्र, ढाई साल से है बन्द

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर सदर अस्पताल में अब शीघ्र ही मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र की सुविधा मरीजों को मिलेगी। इसको लेकर सीएस डॉ. एसके चौधरी ने पत्र जारी कर दिया है। सीएस के द्वारा पत्र जारी होने से सदर अस्पताल में फिर से अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र के संचालन की जाएगी। सीएस के द्वारा जारी पत्र की प्रतिलिपी सदर अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रवेश मंडल के अलावे अस्पताल के उपाधीक्षक एवं डीएम को भी सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यार्थ के लिए भेजी गयी है।

सीएस के द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कल्याणपुर के एक निजी अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र में डॉ. आरपी मंडल सोनोलॉजिस्ट के रुप में कार्यरत हैं। काफी लंबे समय से सोनोलॉजिस्ट के रुप में कार्य करने के उपरांत आपका अनुभव भी काफी लंबा हो गया है। इसलिए आपको आदेश दिया जाता है कि सदर अस्पताल में स्थित अल्ट्रासाउंड में भी सोनोलॉजिस्ट के रुप में कार्य करना सुनिश्चित करें, ताकि मरीजों को इसका लाभ मिल सकें।


सदर अस्पताल में संचालित अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र फरवरी 2021 से बंद पड़ा है। तत्कालीन सोनोलॉजिस्ट विशेषज्ञ डॉ. एके गुप्ता जनवरी 2021 में सेवानिवृत हो गए थे। जिसके बाद से सदर अस्पताल का अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र बंद हो गया। फिर सदर अस्पताल प्रशासन के द्वारा मशीन को कार्टन में बंद कर दिया गया। नतीजतन मरीजों को मिलने वाली नि:शुल्क सुविधा भी बंद हो गया। इसको लेकर ‘दूरबीन न्यूज’  में कई बार खबर को प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद अब सीएस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए आदेश जारी किया है।


सदर अस्पताल में आने वाली गर्भवति महिलाओं को यह सुविधा नि:शुल्क दी जाती थी। उस समय डॉ. एके गुप्ता की प्रतिनियुक्ति थी, जिसके कारण यह सेवा केवल गर्भवति महिलाओं एवं आपातकाल में जरुरतमंद मरीजों को ही अल्ट्ऱसाउंड की सेवा का लाभ दिया जाता था। अब नयी व्यवस्था के तहत सदर अस्पताल के ही डॉ. आरपी मंडल को यह जवाबदेही सौंपी गयी है। इससे अब मरीजों को काफी सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *