विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल समस्तीपुर में कार्यरत सहायक सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक का तबादला, शिप्रा प्रिया को मिली जवाबदेही

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल शहरी में कार्यरत सहायक सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक अनुष्का सिंह का तबादला कर दिया गया है। अब उन्हें दरभंगा जिले के अवर प्रमंडल बहेड़ी का सहायक सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक बनाया गया है। वही उनके स्थान पर शिप्रा प्रिया को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल शहरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

वही बिजली कार्यालय में इसको लेकर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने जहां अनुष्का सिंह को विदाई दी, वहीं नए सूचना एवं प्रौद्योगिकी प्रबंधक शिप्रा प्रिया का स्वागत किया। साथ ही उनके कार्यों पर भी चर्चा की गयी।

समारोह में सहायक विद्युत अभियंता गौरव कुमार, जेई प्रीतम कुमार बंटी व आशीष कुमार सिन्हा, लेखापाल रामबाबू सिंह, नुजहत फिरदौस, प्रियंका कुमारी, कार्यपालक सहायक मृत्युंजय कुमार, आशीष कुमार के अलावे क्षेत्रीय कर्मियों में रामबाबू, राजा, सुरेश, सुशील आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *