समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस ने कोढा गैंग के दो बदमाश को गिरफ्तार किया है। कोढा गैंग में शाहपुर पटोरी क्षेत्र में डिक्की तोड़कर रुपए उड़ाया था। जिसकी जांच के पास शाहपुर पटोरी पुलिस ने दोनों बदमाश को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इसी वर्ष 17 फरवरी की दोपहर पटोरी बाजार के चंदन चौक पर शाहपुर उंडी के पंसस व पाइलिंग ठेकेदार दशरथ राय की बाइक की डिक्की तोड़कर 4.48 लाख रुपए उड़ाया था। रुपये उड़ाने वाले अपराधी कटिहार के कोढ़ा गैंग के सदस्य था।


घटना के बाद गठित एसआईटी ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर इस मामले का उद्वेदन करने के साथ इस घटना में शामिल दोनों अपराधियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की।दोनों अपराधियों की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा के नयाटोला जुराबगंज निवासी अंकित कुमार और सन्नी यादव के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में दोनों अपराधियों ने इस मामले में अपनी संलिप्त स्वीकार कर ली है।


इस मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा एवं मामले के अनुसंधानकर्ता इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि इसी वर्ष 17 फरवरी की दोपहर में पंसस दशरथ राय एसबीआई की पटोरी शाखा से राशि निकाल लौट रहे थे। बैंक से निकाली गई राशि को उन्होंने बाइक की डिक्की में रख ली थी। बैंक से घर लौटने के क्रम में वे चंदन चौक स्थित एक दवा की दुकान पर कुछ मिनटों के लिए रुके और इसी बीच इन अपराधियों ने बाइक की डिक्की तोड़ 4.48 लाख रुपए उड़ा लिए।


थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों अपराधियों के विरुद्ध प्रदेश के कई जिलों में बाइक की डिक्की तोड़कर राशि निकालने एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देने का मामला दर्ज है। दोनों बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने घटना में अपनी संलिप्त स्वीकार करते हुए कई अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी दी है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है। इसकी गिरफ्तारी के बाद जिले के कई कांडों के खुलासा होने की संभावना है।





