समस्तीपुर में धूमधाम से की गयी बाबा विश्वकर्मा की पूजा आराधना, बिजली विभाग के पावर सब स्टेशन में भी हुई आराधना

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्वक की गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर भगवान बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर भक्तों ने पूजा अर्चना की। इसको लेकर सुबह से ही पूरे जिले का वातावरण भक्तिमय हो चुका था। वाहनों के अलावे विभिन्न प्रतिष्ठान एवं कंपनियां व उद्योग धंधे परिसर में बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई।

इस इस कड़ी में बिजली विभाग ने भी मगरदही पावर सब स्टेशन, ई हाउस पावर सब स्टेशन, लगूनिया पावर हाउस सब स्टेशन, जितवारपुर पावर हाउस सब स्टेशन, मोहनपुर ग्रीड सहित अन्य पावर हाउस में बाबा विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता गौरव कुमार, जेई प्रीतम कुमार बंटी, ऑपरेटर मोनिका कुमारी, ललित कुमार, रमीज रजा, कॉल सेंटर के अविनीत अनिल, राजा राय, सुरेश राय, चंदू कुमार, राजेश कुमार, विनोद कुमार, मोती राय, प्रमोद कुमार, रामबाबू सहित बिजली विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

इधर समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित यांत्रिक कारखाना, डीजल शेड एवं बिजली विभाग के आउटडोर में भी बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। बाबा विश्वकर्मा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने आराधना करते हुए अपने-अपने व्यवसाय में उन्नति के लिए प्रार्थना की इधर बाबा विश्वकर्मा की पूजा के लिए विभिन्न प्रकार के सामग्री एवं सजावट की सामानों का बाजार मगरदही घाट के पास सफक किनारे लगाई गई थी।

जहां बस, ट्रक, बाइक एवं वाहनों वाले विभिन्न प्रकार के सजावट के समान खरीद रहे थे। सोमवार को बाबा विश्वकर्मा के प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *