समस्तीपुर में कार्यरत दो दर्जन दारोगा से बने इंस्पेक्टर, समस्तीपुर जिला के भी 28 दारोगा को मिला प्रमोशन

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। पुलिस विभाग ने सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को इंस्पेक्टर रैंक में पदोन्नित दिया है। इसमें समस्तीपुर जिले में कार्यरत दो दर्जन दारोगा शामिल हैं। जबकि विभिन्न जिलों में कार्यरत समस्तीपुर निवासी 28 दारोगा को भी इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन दिया गया है।इसमें समस्तीपुर में कार्यरत दारोगा नवीन कुमार, मथुरापुर ओपी अध्यक्ष मो खुशबुद्दीन, रामाशीष कामती, विभूपिपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल, रोसड़ा थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार इंस्पेक्टर बनाए गए हैं।

इसी प्रकार दलसिंहसराय थानाध्यक्ष अनिल कुमार, पूसा थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी, खानपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार, मनोज कुमार, बिथान थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, मोहनपुर ओपी अध्यक्ष कृष्णचंद्र भारती, बंगरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, कंचन कुमारी, अंगारघाट थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश आर्य, गौतम कुमार, ताजपुर थानाध्यक्ष बृज किशोर सिंह, पंकज कुमार, अनिल कुमार, सुनील कुमार, सिंघिया कृष्णकांत मंडल, मेजर नयन कुमार, वारिसनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार, हलई ओपी अध्यक्ष पवन कुमार एवं चंद्रकिशोर टूडू को प्रमोशन दिया गया है।

समस्तीपुर जिले के विभिन्न जिलों में कार्यरत 28 दारोगा भी इंस्पेक्टर बने हैं। इसमें समस्तीपुर जिलावासी अवधेश कुमार राय, सुजीत कुमार, कृष्ण मुरारी, कुंदन कुमार, सुरेंद्र कुमार मिश्रा, हरेंद्र कुमार, पुर्णकाम सामर्थ, रमेश कुमार शर्मा, मिंटू कुमार सिंह, निर्भय कुमार राय, रंजीत कुमार, राजेश कुमार सिंह, उमेश प्रसाद, दिनेश कुमार साहू,

संजना शबनम, राज कुमार साह, अरुण कुमार, मनोज कुमार राय, विजय कुमार सिंहा, रणधीर कुमार भट्ट, संजय पांडेय, ललित कुमार, ललन कुमार, अनिल कुमार, विजय कुमार चौधरी, अशोक कुमार दास, लाल बहादुर सिंह, नंद किशोर सहनी का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *