रोसड़ा के कांकर पहुचे जमुई सांसद चिराग पासवान, संतोष पासवान के पीड़ित परिजनों को दिया न्याय का भरोसा

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान रोसड़ा के काकड़ गांव पहुंचकर मृतक संतोष पासवान के पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय का भरोसा दिया। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान शिवाजीनगर प्रखंड के कांकड़ गांव पहुच कर रहियार दक्षिण पंचायत के समिति सदस्या गीता देवी के घर पहुंचे। इस दौरान पंसस पति संतोष कुमार पासवान हत्याकांड के बारे में घटना की पूरी जानकारी ली।

फिर पीड़ित परिजनो से मुलाकात कर उन्होंने सांत्वना दिया और डीजीपी एवं एसपी से इस घटना के बारे में बात कर न्याय दिलाने की भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा वर्तमान सरकार के कार्यकाल में समस्तीपुर जिला और उसमें भी शिवाजीनगर व रोसडा थाना में हत्या की घटनाएं काफी बढ़ गई है। अपराधी बेलगाम है और आम लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां के कई घटनाओं को लेकर उन्होंने उच्च प्रशासनिक पदाधिकारी से बात की है।

उन्होंने मृतक के चाचा हरदेव पासवान एवं पूर्व मुखिया वकील देवी, दिवाकर पासवान, प्रभाकर पासवान, राजीव कुमार पासवान, संजीव कुमार पासवान सहित परिवार के अन्य लोगो से भी मुलाकात की और हाल-चाल जाना और न्याय दिलाए जाने की भरोसा दिया। मौके पर काफी संख्या में लोजपा रामविलास के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *