औरंगाबाद। पटना की विजिलेंस की टीम ने औरंगाबाद के उपहारा थानाध्यक्ष को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस की टीम द्वारा गुरुवार को की गयी छापेमारी अभियान से हड़कंप मच गया। विजिलेंस की टीम को मिली सूचना पर 23 अगस्त को निगरानी थाना में कांड दर्ज किया गया। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने पुलिस अवर निरीक्षक-सह उपहारा थानाध्यक्ष बीस हजार रुपये रिश्वत लेते उपहारा थाना, औरंगाबाद परिसर स्थित इनके सरकारी आवास से रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।



मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले के उपहरा थाना के हमीदनगर गांव के सत्यनारायण चौधरी के पुत्र सनोज कुमार द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में 16 अगस्त 23 को शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी आनन्द कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक, थाना- उपहारा, जिला- औरंगाबाद द्वारा उपहारा (औरंगाबाद) थाना कांड सं0-051/23 में मदद करने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। इसके बाद ब्यूरो द्वारा सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा बीस हजार रुपये रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्त्ता डीएसपी अभय कुमार रंजन के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।



जिनके द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त आनन्द कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष को 20,000/- रू० रिश्वत लेते उपहारा थाना, औरंगाबाद परिसर स्थित इनके सरकारी आवास से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को पूछताछ के उपरांत न्यायालय, निगरानी, पटना में उपस्थापित किया जायेगा।






