दारोगा हत्याकांड : विस के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिंहा ने कहा, नीतीश सरकार में अपराधी बेलगाम, भाजपा दिलाएगी न्याय

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

अररिया। बिहार विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नीतीश सरकार में अपराधी बेलगाम हो गया है। अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। बिहार में जंगल राज है। जहाँ पुलिस वाले भी सुरक्षित नही हैं। भाजपा शहीद दारोगा नंद किशोर यादव के परिवार के साथ खड़ी है। विस के नेता प्रतिपक्ष शनिवार को अररिया जिला के पलासी प्रखंड के करोड़ दिघली गांव पहुंचे। जहां समस्तीपुर मोहनपुर ओपी के शहीद दारोगा नंद किशोर यादव के परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया। साथ ही परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा शहीद दारोगा के परिवार के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि मैं बिहार सरकार से मांग करता हूं कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही इस घटना में शामिल सभी अपराधियों की संपत्ति भी जब्त की जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा शहीद के परिवार को न्याय दिलाने का कार्य करेगी। पीड़ित परिवार के साथ वो खड़े हैं। नेता प्रतिपक्ष ने शहीद दारोगा के भाई नारायण यादव, पत्नी अमृता यादव, पुत्र हर्ष आनंद व यश आनंद से मिलकर सांत्वना दिया।

मौके सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक विजय कुमार मंडल, भाजपा नेता रंजीत यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, पूर्व अध्यक्ष संतोष सुराणा, जिप सदस्य अरुण सिंह आदि थे। बता दे की 15 अगस्त की अगले सुबह समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर में पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई थी। इसी दौरान पशु तस्करों में मोहनपुर ओपी थाना अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के सिर में गोली मार दी जिसके कारण इलाज के दौरान पटना में ओपी प्रभारी की मौत हो गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *