स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उच्च माध्यमिक विद्यालय हरियाबाद चक में आयोजित किया गया रंगारंग कार्यक्रम

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। खानपुर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में आज 77 वीं स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उच्च माध्यमिक विद्यालय हरियाबाद चक्का में  प्रभारी प्रधानाध्यापक कन्हैया झा ने झंडातोलन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक डॉक्टर संजय कुमार के निर्देशन में बच्चों का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने गीत, संगीत, नाटक, डांस, भाषण, झांकी इत्यादि एक से बढ़कर एक प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह हमारे लिए खुशी का पल है।

आज के दिन हम पूर्वजों के बलिदानों को याद करते हैं तथा अपने तिरंगे को नहीं झुकने देने का कसम खाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्रनिर्माता हैं और बच्चे देश के भविष्य।उन्होंने बिन गुरु ज्ञान कहां से पाऊं की चर्चा करते हुए कहा कि गुरुर ब्रह्मा, गुरुर विष्णु, गुरुर देवो महेश्वर:। गुरु साक्षात पर ब्रह्मा, तस्मै श्री गुरुवे नमः  के शब्दार्थो को सीखने की जरूरत है। उन्होंने बच्चों से कहा कि हमेशा गुरु का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि बिना सम्मान के ज्ञान का दान नहीं हो सकता।


कार्यक्रम के अंत में सफल प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों दर्जनों बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया।
मौके पर वारिसनगर के जिला पार्षद हेमंत कुमार, डॉक्टर लाल बाबू, शिक्षक राजीव कुमार झा, मनोज कुमार, गणेश कुमार, ममता कुमारी, अमृता कुमारी, पूर्व सरपंच रामदास महतो, रामनरेश महतो, सुदर्शन कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *