समस्तीपुर। 77 वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर समस्तीपुर के ऐतिहासिक पटेल मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जहां प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने परेड का निरीक्षण कर झंडोत्तोलन किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने महापुरुषों को याद करते हुए नमन किया। साथ ही देश की आजादी में महापुरुषों की कुर्बानी को याद करते हुए लोगों को अपने देश के प्रति समर्पित रहने की अपील की। इस दौरान उन्होंने समस्तीपुर जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के अलावे बिहार सरकार के द्वारा संचालित विकास योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही बिहार सरकार की खूबियों को भी गिनाया गया।



77 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 88 अधिकारी और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर डीएम योगेंद्र सिंह, एसपी विनय तिवारी, जिला परिषद अध्यक्ष खुशबु कुमारी, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, एमएलसी डॉ तरुण कुमार, मेयर अनिता राम, नगर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि अधिकारी और आम लोग मौजूद रहे।




वहीं दूसरी ओर कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम योगेंद्र सिंह ने झंडोतोलन करते हुए झंडे को सलामी दी । जबकि विकास भवन के सामने डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह एवं परिवहन कार्यालय के सामने डीटीओ के द्वारा झंडोंतोलन किया गया। पुलिस केंद्र में एसपी विनय तिवारी ने झंडोत्तोलन किया। अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ दिलीप कुमार, जिला परिषद कार्यालय में जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने झंडोंतोलन किया। इधर मुफस्सिल थाना पर थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, नगर थाना पर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य, एससीएसटी थाना पर थाना अध्यक्ष शिवजी पासवान एवं सदर पुलिस कार्यालय पर सर्किल इंस्पेक्टर देवेंद्र यादव ने झंडोंतोलन किया।





