195 करोड़ की लागत से होगा बिजली योजनाओं का विस्तार, ग्रामीण क्षेत्रों में लगेगा 1834 नया ट्रांसफार्मर 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर में बिजली विभाग के द्वारा आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया गया। स्थानीय विधायक सह विस के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने उत्तर बिहार बिजली वितरण कंपनी द्वारा चयनित लगभग 195 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओ का शुभारम्भ नारियल फोड़ एवं फीता काट कर किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि इससे समस्तीपुर जिला में बिजली की व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

साथ ही ल्शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में इसका विस्तार करते हुए नियमित रुप से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इससे विकास के द्वार खुलेंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी लघु उद्योग के स्थापना होने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में 1834 नये ट्रांसफर्मर लगाया जाएगा। साथ ही 496 किमी कवर वायरिंग एवं 1085 किमी 11केवी में वायरिंग किया जाएगा।

जबकि शहरी क्षेत्रो में 115 किमी में कवर वायरिंग एवं 51 किमी में 11केवी के वायरिंग स्करने सहित अन्य कार्य किया जाएगा। इसके अलावे पुराने व जर्जर तार भी बदल कर नया तार लगाया जाएगा। मौके पर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता गौरव कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर सुरजीत सरकार के अलावे जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, मो, परवेज आलम, राकेश यादव, संतोष कुमार यादव, रजिउल इस्लाम रिज्जू, सैयद तारिक नवी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *