अब प्रतिदिन डॉक्टरों को आना होगा अस्पताल, सदर अस्पताल के डीएस ने जारी किया सभी डॉक्टर को फरमान, नही तो जाएगी रिपोर्ट

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर सदर अस्पताल में डॉक्टरों को प्रतिदिन आकर उपस्थिति बनानी होग।  यू कहे तो अब उन्हें प्रत्येक दिन अस्पताल में आना होगा और आपातकाल में उनकी ड्यूटी भी लगाई जाएगी। जिसके कारण सदर अस्पताल में अब डॉक्टरों की मनमानी नहीं चलेगी। अब उन्हें रोस्टर ड्यूटी के अलावे बांकी के दिनों में भी सदर अस्पताल पहुंचना होगा। अन्यथा उनकी रिपोर्ट प्रतिदिन वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी।

इसको लेकर सदर अस्पताल के प्रशासन के द्वारा आदेश भी जारी किया गया है। इसके तहत सभी डॉक्टरों को अपनी रोस्टर ड्यूटी के अलावे बांकी के दिनों में भी अस्पताल में उपस्थित रहना होगा। ताकि आपातकाल में उनकी सेवा मरीजों के हीत में लिया जा सके।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि सभी डॉक्टरों को लिखित सूचना दी जा रही है। अब उन्हें रोस्टर ड्यूटी के अलावे बांकी के दिनों में भी अस्पताल में आकर उनके समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। ऐसा नहीं करने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध वरीय अधिकारियों को सूचना दी जाएगी।

सदर अस्पताल में रोस्टर ड्यूटी करने में भी कई चिकित्सक आनाकानी करते हैं। जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानी होती है। साथ ही इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों एवं टॉल फ्री नंबर पर मरीजों द्वारा की जाती है। इसको लेकर डीएस व सीएस के द्वारा डॉक्टरों को कई बार हिदायत भी दी गयी और समय पर अपने रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया। बावजूद स्थित नहीं सुधरी।

जिसके बाद अब प्रतिदिन उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। सदर अस्पताल में डॉक्टरों की ड्यूटी दो से तीन दिन की लगी है। वहीं कुछ डॉक्टरों की ड्यूटी किसी ना किसी बहाने चार से पांच दिन की लगायी गयी है। जबकि नियमत: ओपीडी के समय सभी चिकित्सकों को सदर अस्पताल में उपस्थित रहना है।

इसके बावजूद कई ऐसे चिकित्सक हैं जो अपनी रोस्टर ड्यूटी भी समय से नहीं कर पाते हैं। अब देखना यह है कि नए आदेश के बाद चिकित्सक सभी दिन पहुंचते हैं या फिर पूर्व के आदेश की तरह यह आदेश भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *