अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन, पूर्व मंत्री ने कहा – उनके विचार व सिद्धांत भारतीय राजनीति के लिए हमेशा से प्रासंगिक रहा, सभी को समान राजनीतिक का दिया गया अवसर

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। जिले की शिवाजीनगर प्रखंड के शंकरपुर में बुधवार को अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर भारत के आधुनिक निर्माता थे। उनके विचार व सिद्धांत भारतीय राजनीति के लिए हमेशा से प्रासंगिक रहा है। जिसमें सभी को समान राजनीतिक अवसर देता है।

धर्म, जाति, के आधार पर भेदभाव नही किया जाए। उनका यह राजनीतिक दर्शन व्यक्ति और समाज के परंपरा संबंधों पर बल देता है। उनका दृढ़ विश्वास था। कि जब तक आर्थिक और सामाजिक विषमता समाप्त नहीं होगी, तब तक जनतंत्र की स्थापना अपने वास्तविक स्वरूप को ग्रहण नहीं करेगा। संबोधन में श्याम रजक ने कहा कि गरीबो के मसीहा लालू प्रसाद यादव से हमें यह प्रेरणा मिलती है।

उनकी तरह ही मुखरता से गरीबों शोषितों और वंचितों की लड़ाई बिना सिद्धांतों से समझौता किए लड़ते आ रहे हैं । लालू जी ने बिहार की तमाम सामाजिक विसंगतियों को खत्‍म किया और गरीबों के हक़ का झंडा बुलंद किये है। जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉ आंबेडकर ने हमें संविधान दिया जो आज खतरे में है।

विपक्ष की आवाज दबाने के लिये संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। और संविधान का मखौल उड़ाया जा रहा है। आज देश का संविधान खतरे में है, उसको बचाना है। अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष घुरन यादव तथा संचालन कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मंडल व प्रखंड उपाध्यक्ष महेश यादव ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में प्रखंड प्रभारी सह पूर्व जिला पार्षद शम्भु भूषण यादव, जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर,  संजय नायक, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव, राजद नेता राजाराम मंडल, चन्दन सहनी, प्रखंड उपाध्यक्ष महेश यादव, मुखिया लालटून पासवान, सुशील कुमार सिह, युवा नेता राजीव कुमार, लाट साहब, जितेन्द्र सहनी, बुधन पासवान, मनीष कुमार, राकेश रजक सहित अन्य राजद कार्यकर्ता थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *