समस्तीपुर में दूसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी को घर में बंद कर बेरहमी से पिटा, गोली से विवाहिता के नाना जख्मी

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर वार्ड 15 में अपने पति के दूसरी शादी का विरोध करने पहुंची पतनी को पति ने घर में बंद कर बेरहमी से पिटाई कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे लड़की के नाना को गोली मार कर जख्मी कर दिया। जिसके बाद आनन फानन में लड़की के परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा दोनों जख्मी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

पीड़ित महिला की पहचान बहादुरपुर वार्ड 15 के अनिल कुमार मल्लिक की पत्नी काजल देवी के रूप में हुई है, जो रविवार को अपने मायके बंगाल से समस्तीपुर पहुंची थी। घटना के संबंध में काजल देवी ने बताया जाता है कि उसकी शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी। उनका 4 वर्ष का एक बेटा भी है। ससुराल वालों के द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इस दौरान वह अपने मायके बंगाल में रह रही थी।

इसी दौरान लड़की के परिवार वालों को सूचना मिली की उनके पति ने दूसरी शादी कर ली हैं। सूचना के आधार पर लड़की के परिवार वाले लड़की के साथ उसके ससुराल बहादुरपुर पहुंची। इस दौरान उसका पति उसे घर के अंदर ले गया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी हल्ला होने पर उनके माता-पिता घर की तरफ दौड़े। साथ ही काजल को जख्मी हालत में बाहर निकाला।

इस बीच उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने फायरिंग कर दिया। जिसके कारण बीच-बचाव में लड़की के नाना अनारस मल्लिक को गोली लग गई। इधर, घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं फायरिंग की घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। फिलहाल सभी जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


इधर, सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया गोली से जख्मी होना प्रतीत नहीं हो रहा है। वैसे डॉक्टर के रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि गोली चलाने की एक वीडियो भी सामने आयी है। जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले में सभी बिंदुओं पर मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *