मुहर्रम में करतब दिखाने के दौरान आग का लुक्का से झुलसी बच्ची की मौत, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भुट्टा चौक के पास शनिवार को मुहर्रम के दौरान मुँह में पेट्रोल भरकर मुँह से आग निकालकर करतब दिखा रहा था। इसी क्रम में उसके द्वारा मुँह से पेट्रोल फेंका गया। आग का लुक्का और पेट्रोल की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन पटना जाने के दौरान बच्ची की मौत हो गयी। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची अपनी दादी के साथ मोहर्रम का तजिया जुलूस देखने गई थी। पीएमसीएच रेफर किया गया था जंहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान गोपालपुर गांव के निधि कुमारी के रूप में हुई है। इस मामले में मृतक बच्ची की दादी के बयान पर नगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर वार्ड 27 के मोहम्मद इरशाद उर्फ बुच्ची के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भुट्टा चौक पर गोपालपुर अखाड़ा के ताजिया जुलूस में करतब तथा लाठी का खेल चल रहा था। इस ताजिया जुलुस में मो इरसाद उर्फ बुच्ची अपने मुँह में पेट्रोल भरकर मुँह से आग निकालकर करतब दिखा रहा था। इसी क्रम में उसके द्वारा मुँह से पेट्रोल फेंका गया। आग का लुक्का और पेट्रोल की चपेट में आने से करतब देख रही बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई।

आनन फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । जंहा से उसे पीएमसीएच रेफर किया गया था। जहां जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बच्ची की दादी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के मुख्य आरोपी मो इरशाद उर्फ बुच्ची के गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *