भोला टाकीज के मालिक के यहां हुए डाका कांड में सीतामढ़ी से टॉप टेन अपराधी सहित ज्वेलर्स गिरफ्तार, लूटे हुए 5 सोने की बिस्किट और एक लाख रुपए बरामद

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। शहर के भोला टॉकीज मालिक के घर हुई डकैती मामले में पुलिस ने टॉप टेन अपराधी सहित ज्वेलर्स को भी सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से लूट के 5 सोने के सिक्के व एक लाख रुपये भी बरामद किया गया। भोला टॉकीज मालिक के घर पिछले वर्ष 6 दिसंबर की अहले सुबह डकैती की घटना हुई थी।

एसपी विनय तिवारी ने कहा कि पुलिस टीम ने सीतामढ़ी के बेलसंड थाना क्षेत्र में छापेमारी करते हुए बेलसंड थाना के कंग्सा से संजीव कुमार उर्फ बंठा को गिरफ्तार किया। यह टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल था। जिसकी निशानदेही पर ज्वेलरी दुकानदार संजीव साह को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने घटना के करीब 8 महीने बाद सीतामढ़ी जिले में छापेमारी कर डाका के दौरान लूटा गया पांच सोने का सिक्का और लूट की राशि में से एक लाख बरामद की है। एसपी विनय तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष 6 दिसंबर की रात हुई इस डाका कांड में पूर्व में भी 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार किए गए बदमाश के पूछताछ के आधार पर इन दोनों अपराधी का नाम भी सामने आया था। जिसकी गिरफ्तारी बांकी थी। रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वे लोग अपने घर पर छुपे हुए हैं जिसके बाद पुलिस की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी के पास से डकैती के दौरान गायब पांच सोने का सिक्का के अलावा एक लाख रुपए भी बरामद की गयी।

बतादे कि शहर के पंजाबी कॉलोनी के पास स्थित भोला टॉकीज नामक सिनेमा हॉल के कारोबारी के घर घुसे बदमाशों ने करीब 30 लाख का गहना समेत नगद राशि आदि की लूट कर ली थी। पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था। पूर्व में पुलिस ने इस मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर इस कांड का सफल उद्भेदन भी किया था। जबकि सोना बेचने वाले बदमाश की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। ‌

बता दें कि 6 दिसंबर की सुबह भोला टॉकीज के मालिक के घर हुई भीषण डकैती की घटना को पुलिस समझ में नहीं पाई थी कि उसी दिन दोपहर 2 बजे के लगभग मोहनपुर रोड स्थित हीरा ज्वेलर्स में एक करोड़ से अधिक की लूट हो गई थी। इसके बाद पुलिस मचकमा में हड़कंप मच गया था। चंद घन्टे के अंतराल पर हुई लूटकांड ने पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *