समस्तीपुर। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया। गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी से उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हालांकि इसमें शामिल धंधेबाज फरार हो गया। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम शराब जब्त करते हुए धंधेबाज की पहचान में जुट गई है। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का बताया गया है।

समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा बाजार रेलवे गुमटी संख्या 55 सी के निकट का है। जहां एक बन्द घर से उत्पाद विभाग की टीम ने 300 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया।

हालांकि इस दौरान धंधेबाज फरार हो गए। बरामद शराब की कीमत लाखों बताई जा रही है। इस संबंध मे मद्य निषेध विभाग के उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि गुप्त सूचना शराब होने की मिली थी। सूचना के आधार पर पहले जांच की गई।

मामला की सत्यत्या पाने के बाद टीम के साथ छापेमारी की गई तो दूधपुरा वार्ड 4 अजय कुमार स्वामिनाथन के एक बंद कमरे से शराब बरामद किया गया है।हालांकि काफी भारी मात्रा में विदेशी शराब की कार्टन है उसकी गिनती की जा रही है।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इस धंधे में शामिल धंधेबाज की पहचान के लिए पुलिस जुटी हुई है। शीघ्र ही धंधेबाजों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शराब की गिनती की जा है।

बता दें कि इन दिनों समस्तीपुर में शराब की कई बड़ी खेप पकड़ा गया है। दो दिन पूर्व भी मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया था। आज फिर दुधपुरा में शराब की बड़ी खेप पकड़ कर उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है।







