स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा, DM ने कहा कि राष्ट्रध्वज तिरंगे के रंगों के अनुरूप किसी भी संरचना की रंगाई नही की जाएगी

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में को गई। बैठक के दौरान सभी विभागों को आवंटित कार्यों के अनुरूप तैयारी करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया के राष्ट्रध्वज तिरंगे के रंगों के अनुरूप किसी भी संरचना की रंगाई नही की जाएगी। पटेल मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए परेड कराने की जवाबदेही सार्जेंट मेजर पुलिस लाइन को दी गई।

इस अवसर पर सम्मानित किए जाने वाले उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों की सूची बनाने का निर्देश सभी विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल पदाधिकारी द्वारा किया जायेगा।

प्रभात फेरी कार्यक्रम कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेवारी अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर को दी गई।

इस अवसर पर विधि व्यस्था एवम यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु डीएसपी मुख्यालय को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *