मुफस्सिल पुलिस ने लूट की योजना को किया विफल, छापेमारी में टॉप टेन में शामिल अपराधी शुभम सिंह गिरफ्तार

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर मुफस्सिल पुलिस की तत्परता से एक लूट की योजना विफल हो गया। वहीं जिले के टॉप टेन की सूची में शामिल एक अपराधी शुभम सिंह उर्फ छोटू को पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। उक्त जानकारी प्रेस वार्ता करते हुए सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने सोमवार को बताया।

उन्होंने बताया कि मुफस्सिल थाना के मोहनपुर से संत कबीर जाने वाली सड़क में स्थित ब्रह्मस्थान के पास अपराधियों द्वारा लूट की योजना बनाने की सूचना पुलिस को दी गयी। सुचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस की टीम छापेमारी की।

इस दौरान सभी अपराधी भागने लगे। इस दौरान मोहनपुर नक्कू स्थान निवासी राकेश सिंह के पुत्र शुभम सिंह उर्फ छोटू को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया।

वहीं उसके अन्य अपराधी अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस मामले में फरार अपराधियों के नाम का खुलासा हो गया है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है। नामों का सत्यापन होने के बाद फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करेगी।

डीएसपी ने बताया कि कर्पूरीग्राम एसबीआई लूटकांड एवं मुसरीघरारी थाना के हरपुर एलौथ स्थित ज्वेलर्स दूकान से सोना लूट कांड में भी शुभम की तलाश की जा रही थी। यह दोनों कांड में फरार चल रहा था। इसके विरुद्ध मुसरीघरारी, मुफस्सिल एवं कर्पूरीग्राम थाना में कई मामला दर्ज है। हर घटना के बाद यह नागपुर फरार हो जाया करता था।

सदर डीएसपी ने बताया कि इस उपलब्धि के लिए पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए टीम में शामिल सभी कर्मियों के नामों की अनुशंसा की गयी है। मुफस्सिल पुलसि की सक्रियता के कारण लूट की घटना को विफल किया गया।

छापेमारी टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई आनंद कश्यप, प्रशिक्षु एसआई विशाल प्रताप सिंह, वत्स राहुल राज हंस के अलावे अन्य पुलिस कर्मी छापेमारी टीम में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *