नागपंचमी मेला में उमड़ी भीड़, भगत ने सर्प निकालकर दिखाया करतब

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को धूमधाम से नागपंचमी पूजा मनाई गयी।इस दौरान प्रखंड के मनवारा, सेदुखा, मधुबन, खानपुर, हरिहरपुर खेड़ी आदि जगहों पर भगत के द्वारा दर्जनों सर्प निकालकर करतब दिखाया गया। बूढी गंडक नदी के संगम तट पर भगत रामदेव महतो और मनवारा मोईन में भगत रामचंद्र महतो ने पवित्र स्नान कर नागदेवता की पूजा अर्चना की।

साथ ही दूध-लावा का चढ़ावा चढ़ाया गया।खानपुर बाजार में रामदेव भगत, मनवारा में रामचंद्र भगत नदी से सर्प निकालकर जुलुस की शक्ल में भगत ने दर्जनों सर्प के साथ करतब दिखाए। इस दौरान दूर-दराज से आये हजारों लोगों की भीड़ ने नागपंचमी के अवसर पर नाग देवता की दर्शन कर आशीर्वाद लिए।

इसके अलावे सेदुखा में भी दर्जनों सर्प के साथ भगत ने विषहर स्थान में नागदेवता की पूजा की।इस मौके पर मेला का भी आयोजन किया गया।मनवारा में झूला, मीना बाजार, खिलौने के स्टाल आदि बच्चों के बीच आकर्षण का केंद्र बिंदु बना रहा।

दर्जनों की संख्या में सर्प के साथ भगतों ने घूम-घूम कर करतब दिखाए।मनवारा व सेदुखा में वर्षों से भगत सर्प की करतब दिखाते आ रहे हैं।

इन दोनों जगहों की पूजा व मेला क्षेत्र में भव्य तरीके से होती आ रही है।मनवारा में भगत रामचंद्र महतो, खानपुर में रामदेव महतो, रामविलास महतो, विष्णु प्रसाद, कैलाश महतो, भवेश महतो, कैलाश पंडित, विकाश कुमार, यशवंत चौधरी आदि ने पूजा की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *