नेशनल एनक्वास प्रमाणीकरण को लेकर कर्मियों के साथ कार्यों की हुई समीक्षा

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर सदर अस्पताल में नेशनल एनक्वास प्रमाणीकरण को लेकर कर्मियों के साथ कार्यों की समीक्षा की गयी। सीएस डॉ. एसके चौधरी ने सदर अस्पताल में किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कर्मियों की मेहनत के बदौलत सदर अस्पताल को स्टेट स्तर से एनक्वास प्रमाणीकरण किया गया।

अब नेशनल एनक्वास की तैयारी की जानी है। ताकि आने वाले दिनों में जब नेशनल टीम निरीक्षण को पहुंची तो यहां के कार्यों की सराहना की जा सकें। इस दौरान प्रसव कक्ष, ओटी, एसएनसीयू, पीकू, ब्लड बैंक आदि के कार्यों की समीक्षा करते हुए इसमें बेहतर सुधार लाने को कहा गया।

मौके पर डीएस डॉ. गिरीश कुमार, अस्पताल प्रबंधक विश्वजीत रामानंद, जीएनएम उषा कुमारी, शारदा कुमारी, सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

बता दें कि पिछले दिनों राज्य स्तरीय 2 सदस्य टीम सदर अस्पताल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण करने के बाद सदर अस्पताल के एनक्वास प्रमाणीकरण किया गया।

अब राष्ट्रीय स्तर पर एनक्वास का प्रमाणीकरण होना है। जिसको लेकर सदर अस्पताल में तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *