समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के पररी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। इसमें एक पक्ष के लोगों ने मां बेटा सहित तीन लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

जख्मी में बिथान थाना क्षेत्र के पररी गांव के राम भजन यादव की पत्नी शारदा देवी, उनके पुत्र रामबाबू यादव एवं पुत्रवधू रामदाना देवी शामिल है। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

घटना के संबंध में रामबाबू यादव ने बताया कि गांव में जमीनी विवाद के कारण कुछ लोगों के द्वारा उनके परिवार के साथ मारपीट की गयी। जिसमें उनकी पत्नी एवं मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

इसके बाद इन लोगों को इलाज के लिए बिथान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर शारदा देवी एवं रामदाना देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा इन दोनों का इलाज किया जा रहा है।









